Shani Ast 2024: इस दिन कुंभ राशि में अस्त हो रहे हैं शनिदेव, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

Shani Ast in Kumbha 2024: भारतीय ज्योतिष (Indian Astrology) में शनिदेव को नौ ग्रहों में कर्मफलदाता माना जाता है, जो हर व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी ग्रह के अस्त होने से उसका प्रभाव कम हो जाता है, जिसका अच्छा या बुरा प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है. बात करें शनिदेव (Shanidev) की तो वो फिलहाल कुंभ (Aquarius) राशि में विराजमान हैं और 11 फरवरी को इसी राशि में अस्त हो रहे हैं, फिर 26 मार्च को उदय हो जाएंगे. इस तरह से शनि करीब 38 दिनों तक अस्त अवस्था में रहेंगे. इस समय मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है, जबकि कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैया चल रही है. ऐसे में कुंभ राशि में शनिदेव के अस्त होने से कई राशियों को जबरदस्त फायदा होने वाला है. आइए जानते हैं आखिर इसमें कौन-कौन सी राशियां शामिल हैं.

मेष (Aries)

कुंभ में शनि के अस्त होने से मेष राशि के जातकों पर शनि के प्रतिकूल प्रभाव में कमी आएगी, फिलहाल गुरु भी मेष राशि में मौजूद हैं, जो अप्रैल महीने में वृष राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में शनि के अस्त होने से गुरु मेष राशि के जातकों पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं डाल पाएंगे. शनि के अस्त होने से इस राशि के जातकों की किस्मत चमकने की उम्मीद है. उनकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे और धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी. यह भी पढ़ें: Ruchak Raj Yoga: मकर राशि में मंगल के प्रवेश करते ही बना रुचक राजयोग, इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय

मिथुन (Gemini)

शनि के अस्त होने से मिथुन राशि के लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है. इस अवधि के दौरान आप विदेशी स्रोतों से धन लाभ पा सकते हैं. व्यापार और नौकरी में भारी मुनाफा मिलने की संभावना बन रही है. करियर के अलावा निजी जिंदगी में भी आपके जीवन में खुशहाली का आगमन होगा, पार्टनर से आपके संबंध अच्छे होंगे. आपके स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा.

कर्क (Cancer)

कर्क राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है, ऐसे में शनि के अस्त होने से इस राशि के जातकों पर शनि का प्रभाव कम होगा और धन लाभ के कई मौके मिलने की संभावना है. इसके साथ ही इस राशि के जातकों की नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं, जो फायदेमंद साबित होने वाला है. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के साथ ही जीवनसाथी से रिश्ते में मधुरता आएगी. हालांकि स्वास्थ्य के लिहाज से छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं.

सिंह (Leo)

दंडनायक शनि का कुंभ राशि में अस्त होना सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित होने वाला है. इस अवधि के दौरान आपको कार्यक्षेत्र में भरपूर सहयोग मिलेगा. नौकरी के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने की संभावना है. एक तरफ जहां आपको अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा तो वहीं दूसरी तरफ आपको अपने सहकर्मियों से कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है. भाग्य साथ देगा, सेहत अच्छी रहेगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे. यह भी पढ़ें: Vastu Shastra and Feng Shui: भारतीय वास्तु शास्त्र से कितना अलग है चीनी फेंगशुई, जानें दोनों के बीच का अंतर

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है, लेकिन कुंभ राशि में शनि का अस्त होना वृश्चिक राशिवालों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ रहा है. वृश्चिक पर शनि की दशम दृष्टि के चलते इस राशिवालों पर शनि का प्रभाव कम हो जाएगा. इस अवधि के दौरान आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, नौकरीपेशा लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे. करियर में सफलता मिलने के साथ ही आपके सभी रुके हुए कार्यों के बनने की पूरी संभावना है.

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई तमाम जानकारियां प्रचलित धार्मिक व ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं, इसलिए इसकी वास्तविकता, सटीकता की ‘अनादि लाइफ’ पुष्टि नहीं करता है. इसे लेकर हर किसी की राय और सोच में भिन्नता हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *