Baby Lion Viral Video: बच्चे चाहे इंसान के हो या फिर किसी जानवर के, उनकी शरारतें देखते ही बनती हैं. छोटे बच्चे अपनी नटखट शरारतों और अटखेलियों से अपने माता-पिता के चेहरे पर जहां मुस्कान लाते हैं तो वहीं वो कई बार अपने पैरेंट्स की परेशानी भी बढ़ा देते हैं. बच्चे अपनी नादानी में कभी-कभी ऐसी शरारत कर जाते हैं, जिससे उनके माता-पिता घबरा जाते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर इसका उदाहरण पेश करने वाला एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक नन्हा शेर (Baby Lion) अपने पिता के सामने आकर ऐसी शरारत कर बैठता है, जिससे बब्बर शेर (Lion) बुरी तरह से घबराकर उछल पड़ता है. नन्हे शेर और पिता बब्बर शेर का यह वीडियो यकीनन आपके चेहरे पर भी मुस्कान बिखेर देगा.
बेबी लायन और पापा लायन के इस मजेदार वीडियो को @Motabhai012 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- शेर का बच्चा पापा को डराता है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 23k से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: आराम से सो रही शेरनी को देख सूझी शरारत, उसके करीब जाकर शेर ने कर दी ऐसी हरकत, देखें- Viral Video
बेबी लायन से घबराया बब्बर शेर
Lion cub scares dad 😂😂 pic.twitter.com/M1a2ZQBRjd
— Amit Shah (Parody) (@Motabhai012) April 10, 2024
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जंगल में बब्बर शेर एक पत्थर के बगल में बैठा हुआ है, तभी उसका बच्चा यानी नन्हा शेर पीछे से दबे पांव अपने पिता की तरफ बढ़ता है. शावक की अटखेलियों को देखकर ऐसा लगता है जैसे कि वो अपने पिता के साथ लुका-छिपी खेलने की कोशिश कर रहा है. हालांकि बब्बर शेर को अपने बच्चे के करीब आने का जरा सा भी अंदाजा नहीं होता है और जैसे ही बेबी लायन उसके करीब पहुंचता है, बब्बर शेर एकदम से घबरा जाता है और उसका रिएक्शन देखने लायक होता है.