Koala Viral Video: मां की थैली से सिर निकालकर बाहर झांकता नजर आया नन्हा कोआला, देखें मनमोहक वीडियो

Baby Koala Cute Video: वन्यजीव प्रेमियों (Wildlife Lovers) को जानवरों से जुड़े वीडियो अक्सर पसंद आते हैं, लेकिन अगर वीडियो नन्हे जानवरों (Baby Animals) की क्यूट अटखेलियों से जुड़े हों तो उन्हें देखकर चेहरे पर मुस्कान आना स्वाभाविक है. सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर नन्हे जानवरों से जुड़े रोचक और दिल जीतने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं. इसी कड़ी में बेबी कोआला का मनमोहक वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि मां कोआला (Koala) की थैली से अपना सिर बाहर निकालकर बेबी कोआला (Baby Koala) झांकता हुआ नजर आ रहा है. इस दौरान उसकी क्यूटनेस देखते ही बन रही है, इसलिए इस मनमोहक वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.

दिल जीत लेने वाले इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- पीकाबू! मां कोआला और उसका छोटा बच्चा… शेयर किए जाने के बाद से खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: तेजी से आगे चल रही थी मां, उसके पीछे अपने नन्हे-नन्हे कदमों से चलता दिखा क्यूट बेबी पेंगुइन

नन्हे कोआला की क्यूटनेस ने जीता दिल

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि मां कोआला बैठी हुई है और तभी उसका नन्हा बच्चा थैली से अपना सिर बाहर निकालकर झांकने लगता है. आपको बता दें कि कोआला पेड़ पर रहने वाले जानवर हैं, जो मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया में पाएं जाते हैं. यह जानवर अपने चुस्त रूप और नींद के व्यवहार के लिए जाने जाते हैं. ये यूकेलिप्टस के पेड़ की शाखाओं पर सोते हुए अपना ज्यादातर समय बिताते हैं. बताया जाता है कि ये जानवर दिन में 18-20 घंटे तक सोते हैं, निशाचर होने के नाते ये ज्यादातर रात में सबसे अधिक सक्रिय रहते हैं. मादा कोआला का बच्चा करीब 6-7 महीने तक अपनी मां की थैली में रहता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *